

बदायूं: दातागंज कोतवाली में AC ब्लास्ट से मचा हड़कंप, आग लगने से दो पुलिसकर्मी झुलसे
संवाददाता : सुमित वर्मा लोकेशन : बदायूं दिनांक : 30 मई 2026 बदायूं। दातागंज कोतवाली परिसर स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुलिस कांस्टेबल के कमरे में लगे एयर कंडीशनर (AC) में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। आग की चपेट में आए दो लोग जानकारी के अनुसार हादसा दातागंज कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार के सरकारी आवास में हुआ। ब्लास्ट के बाद कमरे में आग लग गई, जिसने वहां रखे सामान को अपनी चपे


बुलंदशहर: बिजली कटौती से नाराज किसानों का फीडर पर धरना, अधिकारियों को घंटों बैठाए रखा
रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग दिनांक : 30.05.2026 लोकेशन: बुलंदशहर बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने अहमदगढ़ बिजली फीडर पर धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। किसानों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और खेती का काम बुरी तरह प्रभावित हो रह







