top of page

अमरोहा: गोकशी पर हंगामा तालाब किनारे मिले अवशेष, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

  • bharatvarshsamaach
  • Mar 8
  • 1 min read

रिपोर्ट: सुहैल अहमद

लोकेशन: अमरोहा, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 08.03.2026


गांव के जंगल में मिले अवशेष

अमरोहा जिले के थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव ढयोटी के जंगल में गोकशी का मामला सामने आने के बाद इलाके में हंगामा हो गया। सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे तो गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे उन्हें संदिग्ध अवशेष पड़े दिखाई दिए।


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

अवशेष मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मंडी धनौरा और बछरायूं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पास के खेत में पशु का वध कर अवशेष तालाब में फेंक दिए थे।


बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं का विरोध

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, रकम सिंह, अखिलेश भाटी और दीपक समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बछरायूं-शेरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।


पुलिस ने शुरू की समझाइश

सड़क जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page