अमरोहा में गैस संकट से भड़का गुस्सा: 10 दिन से सिलेंडर नहीं, उपभोक्ताओं ने हाईवे किया जाम
- bharatvarshsamaach
- 2 days ago
- 1 min read
रिपोर्ट: सुहैल अहमद
लोकेशन: अमरोहा
दिनांक: 07.04.2026
अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पिछले 10 दिनों से गैस न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
गैस न मिलने से नाराजगी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एचपी गैस एजेंसी पर कई दिनों से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही और उन्हें रोज एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
हाईवे पर लगा जाम
मंगलवार को नाराज महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और स्टेट हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने जल्द गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम को समाप्त कराया गया।
आंदोलन की चेतावनी
उपभोक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल क्षेत्र में गैस संकट को लेकर लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
बाइट: उपभोक्ता
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments