top of page

अमरोहा में दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, 10 केंद्रों पर 19,584 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

  • bharatvarshsamaach
  • Mar 14
  • 1 min read

रिपोर्ट: सुहैल अहमद

लोकेशन: अमरोहा, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 14.03.2026


14 और 15 मार्च को आयोजित हो रही परीक्षा

अमरोहा जनपद में उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 19,584 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने परीक्षा शुरू होने से पहले विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


सीसीटीवी से निगरानी, पुलिस की गश्त

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त भी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को रोका जा सके।


अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


युवाओं ने जताई खुशी

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने लंबे समय बाद बड़ी संख्या में भर्ती निकाले जाने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी भर्तियां जारी रहने की उम्मीद है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page