top of page

अमरोहा में प्रेम-प्रसंग के चलते महिला की हत्या का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • 2 days ago
  • 2 min read
दो आरोपी गिरफ्तार
दो आरोपी गिरफ्तार

भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 04.02.2026


पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा ग्राम पचोकरा में घटित महिला की चाकू मारकर हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है।


दिनांक 04.02.2026 को थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचोकरा में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना अमरोहा देहात पर मु0अ0सं0-36/26 धारा 103(1), 3(5), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त

  1. धीरज पुत्र बृजपाल

  2. नीरज पुत्र बृजपाल

    निवासीगण ग्राम पचोकरा, थाना अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में अभियुक्त धीरज ने बताया कि उसके मृतका से पिछले लगभग 3–4 वर्षों से प्रेम संबंध थे। बीते करीब चार माह से मृतका द्वारा उससे बातचीत बंद कर दी गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से क्षुब्ध और नाराज चल रहा था। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त ने अपने भाई नीरज के साथ मिलकर चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी।


पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा जेल भेजा जा रहा है।


अमरोहा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page