अमरोहा: लकड़ी चोरी कांड का खुलासा, थाना मण्डी धनौरा पुलिस ने 04 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार
- bharatvarshsamaach
- 1 day ago
- 2 min read

भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश
दिनांक : 05.02.2026
जनपद अमरोहा के थाना मण्डी धनौरा क्षेत्र में लकड़ी चोरी की एक बड़ी घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। थाना मण्डी धनौरा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 गट्टे चोरी की पोपलर लकड़ी तथा घटना में प्रयुक्त एक महिन्द्रा वाहन (छोटा हाथी) बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मंडी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मण्डी धनौरा श्री बालेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।
घटना का विवरण
थाना मण्डी धनौरा पर दिनांक 07 जनवरी 2026 को मुकदमा संख्या 07/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पोपलर की लकड़ी चोरी की घटना पंजीकृत की गई थी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 05 फरवरी 2026 को गादी खेड़ा गनौरा पुल के पास रामगंगा पोषक नहर की पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोका। जांच में वाहन में लदी पोपलर की लकड़ी चोरी की पाई गई। मौके से पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
मोसिम पुत्र किरामुद्दीन, निवासी ग्राम ढ्योटी, थाना बछरायूं, जनपद अमरोहा
शकील पुत्र इश्तयाक, निवासी ग्राम ढ्योटी, थाना बछरायूं, जनपद अमरोहा
मस्तान पुत्र मुश्ताक अली, निवासी ग्राम ढ्योटी, थाना बछरायूं, जनपद अमरोहा
वसीम पुत्र नसीमुद्दीन, निवासी ग्राम मूंढा खादर, थाना नौगांवा सादात, जनपद अमरोहा
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने लगभग एक माह पूर्व जंगल से पोपलर के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी की थी। चोरी की लकड़ी को महिन्द्रा छोटा हाथी वाहन से लाकर खेत में छिपा दिया गया था। अभियुक्त आज उसी लकड़ी को निकालकर बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बरामदगी
37 गट्टे पोपलर लकड़ी (चोरी की)
घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा (छोटा हाथी)रजिस्ट्रेशन नंबर – UP 23 AT 0479
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में चोरी व अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री बालेन्द्र कुमार, थाना मण्डी धनौरा
उप निरीक्षक श्री मौ. मोईन
हेड कांस्टेबल 219 अरविन्द कुमार
हेड कांस्टेबल 430 धर्मेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल 406 मानसिंह
कांस्टेबल 471 सोनू कुमार
कांस्टेबल 271 आमिर अली
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।















Comments