अमरोहा: सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मामले का खुलासा, नौगावां सादात पुलिस ने दो अभियुक्त दबोचे
- bharatvarshsamaach
- 13 hours ago
- 2 min read

रिपोर्ट:सुहैल अहमद
स्थान: अमरोहा,उत्तर प्रदेश
दिनांक : 09 फरवरी 2026
अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में सामने आए गौकशी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नौगावां सादात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
अमरोहा जनपद के थाना नौगावां सादात क्षेत्र में सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मिलने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। यह मामला 7 फरवरी 2026 का है, जब धनौरा–अमरोहा रोड पर निजामपुर गर्वी के पास सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने ग्राम सैदपुर इम्मा निवासी शौकीन और अब्दुल रहीम उर्फ रहीश उर्फ ढबरा को नौगावां तगा कमालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आवारा गोवंशीय पशुओं का वध कर उनका मांस बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बाइट:
अखिलेश भदोरिया, अपर पुलिस अधीक्षक, अमरोहा
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

















Comments