कानपुर देहात: व्यापारी से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार; अवैध तमंचे और बुलेट बरामद
- bharatvarshsamaach
- 6 hours ago
- 1 min read

रिपोर्टर: निहाल अवस्थी
लोकेशन: कानपुर देहात
दिनांक : 29.04.2026
कानपुर देहात में गजनेर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए व्यापारी से हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
चाकू मारकर की थी लूट
पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को व्यापारी राजबल्लभ परिहार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रायपुर-गजनेर रोड पर पहले से घात लगाए बुलेट सवार बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमों का गठन कर खुलासे के लिए लगाया गया।
सीसीटीवी और लोकेशन से पकड़े गए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सरवन खेड़ा मार्ग से तीन आरोपियों—राजरोशन, आकाश कोरी और कुलदीप कोरी—को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद हुआ लूट का सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
₹11,400 नकद
वादी का मोबाइल फोन
दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस
वारदात में प्रयुक्त काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल
बरामद की है।
पहले की थी रेकी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुलदीप कोरी ने पहले व्यापारी की रेकी की थी और फिर अपने साथियों को सूचना देकर वारदात को अंजाम दिलाया।
एक आरोपी फरार, तलाश जारी
मामले में शामिल एक अन्य आरोपी श्याम कोरी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹10,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




Comments