कानपुर देहात: शराब ठेके का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV भी ले गए चोर
- bharatvarshsamaach
- Apr 4
- 1 min read
रिपोर्टर: निहाल अवस्थी
लोकेशन: कानपुर देहात (शिवली क्षेत्र)
दिनांक : 04.04.2026
रिपोर्ट
कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में बीती देर रात चोरों ने एक अंग्रेजी शराब ठेके को निशाना बना लिया। भेवान स्थित ठेके का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।
शटर तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के समय ठेके का शटर तोड़ा और करीब 1 लाख 88 हजार रुपये का शराब का माल तथा लगभग 9 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।
CCTV कैमरा भी ले गए आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां लगे CCTV कैमरे को भी तोड़कर अपने साथ ले गए, जिससे पहचान छिपाई जा सके।
सुबह खुला मामला
सुबह जब ठेका मालिक सुशील कुमार और सेल्समैन मौके पर पहुंचे, तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments