खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- bharatvarshsamaach
- 2 hours ago
- 1 min read

रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी, झांसी
लोकेशन : बंगरा विकासखंड, पलरा गांव
दिनांक : 25 फरवरी 2026
बंगरा विकासखंड के पलरा गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करते समय एक किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 55 वर्षीय किसान वृंदावन सेन अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक उन्हें संभालने की कोशिश की, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि करंट किस कारण से लगा।
मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। किसान की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments