top of page

जालौन में पराली की आग से मचा हड़कंप, 20 दुकानों तक पहुंचने से पहले पाया काबू; बड़ा हादसा टला

  • bharatvarshsamaach
  • 2 hours ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: भीम राजावत

स्थान: जालौन

दिनांक : 28.04.2026


जालौन में छत्रशाल स्कूल के पास खेत में गेहूं की पराली में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलती देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते की गई कोशिशों से बड़ा हादसा टल गया।


स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस

आग लगते ही मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग को फैलने से रोकने में काफी मदद मिली।


दमकल टीम ने पाया काबू

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास की करीब 20 दुकानों तक नहीं पहुंच सकी।


बड़ा खतरा टला

घटनास्थल के पास टायर की दुकान, टट्टर और ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। वहीं, नजदीक ही पेट्रोल पंप होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील बन गई थी। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।


जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page