झाँसी: टूटी पुलिया से गुजरते समय पलटा ट्रैक्टर, चार मजदूर बाल-बाल बचे; घटना का वीडियो सामने आया
- bharatvarshsamaach
- Mar 14
- 1 min read
रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी
लोकेशन: झाँसी (उत्तर प्रदेश)
दिनांक : 14.03.2026
क्षतिग्रस्त पुलिया पर हुआ हादसा
रक्सा के रामगढ़ से गणेशगढ़ मार्ग पर स्थित एक क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में छत डालने के काम के लिए जा रहे चार मजदूर सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है।
मिट्टी धंसने से पलटा ट्रैक्टर
यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ट्रैक्टर रामगढ़ से गणेशगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिया के पास मिट्टी धंस जाने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।
मजदूरों को आई मामूली चोटें
हादसे के समय ट्रैक्टर पर करता राजपूत, राम किशोर राजपूत, संजीव राजपूत और सोनू राजपूत सवार थे। सभी मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
पुलिया निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के कारण पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों को रोजाना खतरे के बीच इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी ने दी यह सफाई
इस मामले में डॉ. अवधेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बताया कि पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। बजट पास होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments