झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ
- bharatvarshsamaach
- 40 minutes ago
- 2 min read


रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी
लोकेशन: झाँसी (उत्तर प्रदेश)
दिनांक : 28.03.2026
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायक संदेश
उद्घाटन अवसर पर हरगोविंद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को महापुरुषों के साहित्य को पढ़ने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से महाराजा छत्रसाल के जीवन और विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महापुरुषों के बारे में जानना चाहिए।
ज्ञान और पुस्तकों के महत्व पर जोर
उन्होंने गीता के प्रसंग का उल्लेख करते हुए ज्ञान और भक्ति के महत्व को बताया। साथ ही सभी धर्मों और उनकी पुस्तकों के अध्ययन की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में एक करोड़ से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो ज्ञान का विशाल भंडार हैं।
पुस्तक मेले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
राष्ट्रीय पुस्तक मेले के संयोजक एवं कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. पुनीत बिसारिया ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लेखकों और पाठकों के बीच संवाद भी शामिल रहेगा।
विशिष्ट अतिथि ने भी रखे विचार
राष्ट्रीय संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ. मनोज गौतम ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पुस्तकालयों से दूरी बढ़ रही है, जिसे कम करना जरूरी है।
सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने “किताबें बोलती हैं” शीर्षक से लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रो. एसके कटियार, प्रो. अवनीश कुमार, प्रो. मुन्ना तिवारी, डॉ. सुधा दीक्षित, डॉ. प्रेमलता सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, छात्र और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments