बिजनौर: किरतपुर में पिकअप वाहन में लगाई आग, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप
- bharatvarshsamaach
- Mar 13
- 1 min read
रिपोर्टर: शकील अहमद
लोकेशन: बिजनौर |
दिनांक : 13.03.2026
बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में आग लगाने की घटना सामने आई है, जिसे लेकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने हिंदू समुदाय के पिकअप वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आर्थिक मदद के नाम पर इस घटना को अंजाम देने के लिए युवक को उकसाया गया था। पुलिस के अनुसार आग लगाने के लिए मुंबई से फोन आने की बात भी सामने आई है।
मामले में पुलिस ने आरोपी अबजूर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी जैद की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि जैद मुंबई में मौजूद है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments