top of page

बिजनौर की नई बस्ती में व्यापारी के घर लाखों की चोरी, इलाके में मची सनसनी

  • bharatvarshsamaach
  • Mar 14
  • 1 min read

रिपोर्टर: शकील अहमद

लोकेशन: बिजनौर |

दिनांक : 13.03.2026


बिजनौर के थाना कोतवाली शहर, बिजनौर क्षेत्र की नई बस्ती में एक व्यापारी के घर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


बताया जा रहा है कि चोर देर रात घर में घुस गए और नगदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page