top of page

बिजनौर: धामपुर में संघ कार्यकर्ता के घर हमले का मामला, प्रभारी मंत्री कपिल देव और एसपी मौके पर पहुंचे

  • bharatvarshsamaach
  • Mar 14
  • 1 min read
बाइट: प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बिजनौर

रिपोर्टर: शकील अहमद

लोकेशन: धामपुर, बिजनौर |

दिनांक : 14.03.2026


बिजनौर न्यूज | धामपुर, बिजनौर के ग्राम पुराने धामपुर में संघ कार्यकर्ता के घर पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल और एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।


प्रभारी मंत्री ने कहा कि घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


घटना के बाद इलाके में एहतियातन पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से निपटा जा सके।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


Comments


Top Stories

bottom of page