top of page

बिजनौर: मामूली कहासुनी में दोस्त ने दोस्त को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

  • bharatvarshsamaach
  • Jan 21
  • 2 min read

रिपोर्टर: शकील अहमद

स्थान:  बिजनौर,उत्तर प्रदेश

दिनांक : 20 जनवरी 2026


बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के चलते एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडों से किए गए इस जानलेवा हमले में एक बालक की मौत हो गई।

घटना थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा जलालाबाद के इस्लामनगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर बालक पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद बिजनौर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए हमले में युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page