top of page

बिजनौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, जिला पंचायत राज अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • 24 hours ago
  • 1 min read
 रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार
 रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शकील अहमद

लोकेशन: बिजनौर

दिनांक : 08.04.2026


बिजनौर से बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरेली विजिलेंस टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी से काम कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।


शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।


गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।


प्रशासन में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।


आगे की कार्रवाई

विजिलेंस टीम द्वारा मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page