बिजनौर में लाखों की लूट से हड़कंप, विवाहिता से मारपीट कर जेवरात ले गए बदमाश
- bharatvarshsamaach
- Feb 7
- 1 min read


रिपोर्टर: शकील अहमद
स्थान: बिजनौर,उत्तर प्रदेश
दिनांक : 7 फ़रवरी 2026
बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में एक घर में हुई लाखों रुपये की लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
मामला थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम मंडोरा का है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बनाया। घर में मौजूद विवाहिता का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अलमारी में रखे कीमती जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और पुलिस की कई टीमें जांच में जुटाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद से गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
बाइट – एसपी अभिषेक झा, बिजनौर
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments