top of page

बुलंदशहर: “स्कूल चलो अभियान” को मिली रफ्तार, हर बच्चे को स्कूल तक लाने की पहल

  • bharatvarshsamaach
  • 2 days ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग

लोकेशन: बुलंदशहर

दिनांक : 05.04.2026


बुलंदशहर में “स्कूल चलो अभियान” की शुरुआत जोर-शोर से की गई। जिला पंचायत हॉल में वाराणसी से हो रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसके बाद जिले में भी अभियान को गति दी गई।


सीएम योगी ने किया शुभारंभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया, जिसके बाद प्रदेशभर में इसे लागू किया जा रहा है।


जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

बुलंदशहर में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों के स्कूल में दाखिले के लिए प्रेरित करेंगे।


अधिकारियों का संदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का जल्द से जल्द स्कूलों में पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके।


अभियान का फोकस

  • हर बच्चे को स्कूल तक लाना

  • ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी

  • शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना


बड़ा सवाल:

सरकार का बड़ा अभियान… लेकिन क्या हर बच्चा स्कूल तक पहुंचेगा?

जागरूकता की गाड़ियां तो रवाना हो गईं, अब जिम्मेदारी अभिभावकों की है।


बाइट: लक्ष्मीकांत वाजपेई, बीएसए

दीप्ति मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page