top of page

बुलंदशहर: हर्निया ऑपरेशन में लापरवाही की जांच तेज, चिकित्सकों की टीम ने दर्ज किए बयान

  • bharatvarshsamaach
  • 2 days ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग

दिनांक : 13.05.2026

लोकेशन: बुलंदशहर


जनपद बुलंदशहर के खुर्जा स्थित श्री सूरजमल जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासूम बच्चे के हर्निया ऑपरेशन में कथित लापरवाही के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और संबंधित डॉक्टरों व स्टाफ के बयान दर्ज किए।


चार सदस्यीय चिकित्सकीय टीम ने की जांच

एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में चार डॉक्टरों के पैनल ने अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन से जुड़े दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान सर्जन सहित दो डॉक्टरों और एक ओटी टेक्नीशियन के बयान भी दर्ज किए गए।


अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बाईं ओर था हर्निया

जानकारी के अनुसार मासूम बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में शरीर के बाईं ओर हर्निया की पुष्टि हुई थी। वहीं बच्चे के पिता का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा बच्चे का दो बार ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और मामला विवादों में आ गया।


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजन लगातार निष्पक्ष जांच और

दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


बाइट : डॉ. सुनील कुमार


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page