top of page

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज देंगे संगठन मंत्री की माता को श्रद्धांजलि

  • bharatvarshsamaach
  • Jul 8
  • 1 min read

रिपोर्ट: शकील अहमद,

स्थान: बिजनौर, उत्तर प्रदेश

समय: दोपहर 1:30 बजे


बिजनौर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दोपहर बिजनौर दौरे पर रहेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की स्वर्गीय माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला दोपहर लगभग 1:30 बजे बिजनौर पहुंचेगा और वह सीधे संगठन मंत्री के निजी आवास पर जाएंगे। इस दौरान वह स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त करेंगे।


प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीएम की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ विशेष सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। संबंधित स्थानों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्थाएं की गई हैं।


राजनीतिक हलकों में हलचल

हरियाणा के मुख्यमंत्री का यह दौरा बिजनौर में राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी संगठन मंत्री के आवास पर मौजूद रहेंगे।



रिपोर्टर: शकील अहमद, बिजनौर

भारतवर्ष समाचार संपर्क विवरण

फोन: 9410001283

वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page