मुरादाबाद: थाना मुगलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
- bharatvarshsamaach
- Jan 19
- 2 min read

संवाददाता : मनोज कुमार
लोकेशन : मुरादाबाद
दिनांक : 18 जनवरी 2026
मुरादाबाद, जनपद मुरादाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। थाना मुगलपुरा पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत वांछित दो अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना मुगलपुरा पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त शादाब पुत्र नवाब तथा इमरान पुत्र रिजवान, निवासी कोहना शाह वाली मस्जिद के पास, गली नंबर-7, थाना मुगलपुरा , जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद तमंचा 12 बोर (लाल रंग में फंसा हुआ) तथा 12 बोर के कारतूस बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में वृद्धि की गई है।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुगलपुरा पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार राणा, उपनिरीक्षकगण एवं थाना मझलपुरा पुलिस टीम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुरादाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments