मुरादाबाद: थाना मैनाठेर पुलिस ने ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, गौकशी गिरोह का पर्दाफाश
- bharatvarshsamaach
- Jan 21
- 2 min read

संवाददाता : मनोज कुमार
लोकेशन : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
दिनांक : 20 जनवरी 2026
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैनाठेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त मुन्ना को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बिलारी के पर्यवेक्षण में की गई।
एनएच-9 एक्सीडेंट से खुला था मामला
पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना मैनाठेर क्षेत्रान्तर्गत एनएच-9 पर एक एक्सीडेंट हुई कार ब्रेजा (DL11CB7033) से गौवंशीय मांस, सिर एवं पैर सहित करीब 175 किलोग्राम मांस बरामद किया गया था। इस मामले में थाना मैनाठेर पर मु0अ0सं0 14/2026 धारा 318(4), 336(1), 340(2) बीएनएस एवं 3/5(क)/8 सीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग में धारा 318(4)/336(3)/340(2)/317(2)/338/112(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। दिनांक 18 जनवरी 2026 को अभियुक्त जफीर की गिरफ्तारी के बाद अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए।
₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा अभियुक्त मुन्ना की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना मैनाठेर पुलिस ने वांछित/इनामिया अभियुक्त
मुन्ना पुत्र जाबिर निवासी मुडिया जागीर, थाना देवर्नियाँ, जिला बरेली (हाल पता पीर बहोडा, थाना इज्जतनगर, बरेली)
को उसके साथी
वारिश पुत्र शब्बीर कुरैशी निवासी पीर बहोडा, थाना इज्जतनगर, जिला बरेलीके साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ में अभियुक्त मुन्ना ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से गौवंशीय पशुओं की गौकशी करता था और मांस को ब्रेजा वाहन से दिल्ली ले जाया जाता था। 15 जनवरी 2026 को वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे।
अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम बली नगर के जंगल से गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर
पूछताछ के दौरान अभियुक्त मुन्ना ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए, जिनमें जफीर उर्फ जाफर, मुर्सलीन, सलीम, सगीर, शाकिर, अशफाक उर्फ भूरा और वारिश शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही है।
बरामदगी
पुलिस ने मौके से तीन दाब, दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक प्लास्टिक का बोरा और रस्सी के दो बंडल बरामद किए हैं।
अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त मुन्ना के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गौकशी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त वारिश के खिलाफ भी वर्तमान मुकदमे में कार्रवाई दर्ज है।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह,
निरीक्षक अपराध अजय कुमार,
प्रभारी एसओजी विवेक कुमार मय टीम,
सर्विलांस टीम,
उप निरीक्षक आकाश त्यागी,
हेड कांस्टेबल फहीम अहमद, कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और फरार अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments