मुरादाबाद में महिला की सुपारी देकर हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
- bharatvarshsamaach
- Feb 26
- 2 min read

संवाददाता: मनोज कुमार
लोकेशन: मुरादाबाद
तारीख: 25 फरवरी 2026
थाना मझोला क्षेत्र में 23 फरवरी 2026 की रात दिल्ली रोड स्थित सेक्टर-16बी, नया मुरादाबाद के समृद्धि विहार (अंबेडकर पार्क के निकट) एक प्लॉट में नन्ही पत्नी हमीद निवासी ऊंचाकानी, थाना कुन्दरकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर थाना मझोला में मु0अ0सं0 0192/2025 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/190/351(3)/333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 25 फरवरी 2026 को नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया—
मौहम्मद शानिब सैफी पुत्र इलियास सैफी, निवासी उदावाला रोशनपुर, थाना भगतपुर
शानिब पुत्र उमरजान, निवासी नाउपुर, थाना भोजपुर
इमरान पुत्र रईस अहमद, निवासी नाउपुर, थाना भोजपुर
इरफान पुत्र रियासत, निवासी ऊंचाकानी, थाना कुन्दरकी
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुपारी देकर कराई गई हत्या
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि इरफान ने करीब 20 दिन पहले बिट्टू उर्फ शिवा के माध्यम से नन्ही की हत्या के लिए 1.20 लाख रुपये में सौदा तय किया था। 20 हजार रुपये अग्रिम ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे और मृतका की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी गई थी।
घटना के दिन आरोपी भोजपुर से मुरादाबाद आए। योजना के तहत दो आरोपी अंदर गए जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। पहचान पुख्ता होने पर गोली मार दी गई और सभी मौके से फरार हो गए। अग्रिम राशि में से 5-5 हजार रुपये आपस में बांटे गए थे।
अपराधिक इतिहास
इमरान व इरफान पर पूर्व में भी थाना मझोला में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में तेजपाल सिंह, प्रशांत चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments