top of page

मुरादाबाद में युवक–युवती की निर्मम हत्या का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • Jan 22
  • 2 min read

दो आरोपी गिरफ्तार
दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता : मनोज कुमार

लोकेशन : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 21 जनवरी 2026


मुरादाबाद जनपद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में युवक और युवती की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंध के चलते दोनों की हत्या की गई और शवों को छिपाने के लिए उन्हें नदी किनारे दफना दिया गया।


क्या है पूरा मामला

दिनांक 21 जनवरी 2026 को ग्राम ऊमरी निवासी हनीफ पुत्र रशीद अहमद ने थाना पाकबड़ा में तहरीर दी थी कि उसके पुत्र अरमान और उसकी बहन की पुत्री की दिनांक 18 जनवरी 2026 को हत्या कर दी गई है तथा शवों को कहीं छिपा दिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पाकबड़ा में मुकदमा संख्या 18/2026 धारा 103(1) व 238 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी हाईवे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 22 जनवरी 2026 को नामित अभियुक्त सतीश सैनी और रिंकू सैनी को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि मृतक अरमान और युवती के बीच प्रेम संबंध थे, जिससे वे नाराज थे। अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी राजाराम के साथ मिलकर दोनों को जान से मारने की योजना बनाई।


18 जनवरी की रात करीब 11 बजे फावड़े से दोनों पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से दोनों शवों को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर चादर में लपेटा गया और मोटरसाइकिल से गांव के जंगल के पास गागन नदी किनारे ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • सतीश सैनी पुत्र गनपत सैनी, निवासी ग्राम ऊमरी, थाना पाकबड़ा

  • रिंकू पुत्र गनपत सैनी, निवासी ग्राम ऊमरी, थाना पाकबड़ा


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष श्री योगेश कुमार (थाना पाकबड़ा), व0उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह, उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह, उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र यादव, उ0नि0 श्री राजकुमार, उ0नि0 श्री अजीत सिंह, उ0नि0 श्री महेशचन्द्र, हे0का0 आशीष कुमार, का0 मनवीर सिंह, का0 आकाश शर्मा, का0 गौरव कुमार, का0 रोहित कुमार, का0 विशाल कुमार, का0 सचिन कुमार एवं म0का0 अनीता।


पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य अभियुक्त की तलाश एवं आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


  ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org





Comments


Top Stories

bottom of page