top of page

मुरादाबाद: युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कटघर थाना पुलिस की कार्रवाई

  • bharatvarshsamaach
  • Jan 31
  • 1 min read
 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता : मनोज कुमार

लोकेशन : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 30 जनवरी 2026


मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पीड़िता के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है।


तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना कटघर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उसकी पुत्री के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर भाई, पिता व अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।


तहरीर के आधार पर थाना कटघर में मु0अ0सं0-0047/2026, धारा 64(2)(m) / 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।


आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज 30 जनवरी 2026 को वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार गौतम ने हमराही पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शाहरूख पुत्र मनसूर, निवासी ग्राम धनौरा, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


पुलिस का बयान

बाइट – कुंवर रणविजय सिंह, एसपी सिटी, मुरादाबाद

एसपी सिटी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page