top of page

वाराणसी में घटिया निर्माण पर चला बुलडोज़र, PWD ने नवनिर्मित सड़क को तुड़वाया

  • bharatvarshsamaach
  • Mar 14
  • 1 min read
बाइट:त्रिभुवन राम, बीजेपी विधायक, अजगरा विधानसभा

रिपोर्टर: नौमेश कुलदीप श्रीवास्तव

लोकेशन: वाराणसी

दिनांक : 14.03.2026


वाराणसी के अजगरा विधानसभा क्षेत्र के अटेसुआ गांव में नवनिर्मित सड़क मार्ग की खराब गुणवत्ता सामने आने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बुलडोज़र चलाकर सड़क को तुड़वा दिया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवन राम के निर्देश पर की गई।


बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया था और गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। शिकायत मिलने के बाद विधायक ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने बुलडोज़र लगाकर सड़क को तोड़ दिया।


विधायक त्रिभुवन राम ने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषी ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।


इसी के साथ हरहुआ सब्जी मंडी से पंचकोशी जाने वाले लगभग एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य में भी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां भी निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है।


विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




Comments


Top Stories

bottom of page