top of page

संभल में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

  • bharatvarshsamaach
  • Jun 24
  • 2 min read
विकास चंद एसडीएम संभल

संभल, उत्तर प्रदेश |

भारतवर्ष समाचार | 24 जून 2025

संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र के बहजोई मार्ग पर स्थित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाया। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों पर SDM विकास चंद्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।


चिन्हित की गई थीं 22 दुकानें, पहले ही भेजा गया था नोटिस

प्रशासन ने पहले ही हयात नगर क्षेत्र में 22 दुकानों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर दिया था। निर्धारित समयसीमा के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो आज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कई दुकानों पर बुलडोजर चलवाया


सड़क चौड़ीकरण में बन रही थीं बाधाएं

हयात नगर से गुजरने वाले बहजोई मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगातार अतिक्रमण आड़े आ रहा था, जिससे आम लोगों और यातायात को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार स्थानीय लोग शिकायत कर चुके थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया।


SDM विकास चंद्र की अगुवाई में चला बुलडोजर

कार्रवाई की अगुवाई कर रहे उप जिलाधिकारी (SDM) विकास चंद्र ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्यवाही की निगरानी की। पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई।


प्रशासन का सख्त संदेश

SDM विकास चंद्र ने मौके पर स्पष्ट किया कि,"सार्वजनिक सुविधाओं और विकास कार्यों में बाधा बन रहे किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। अब किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।"


स्थानीय लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां एक ओर आम नागरिक प्रशासन की इस कार्रवाई को सराहा रहे हैं, वहीं अतिक्रमण हटाए जाने से प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी भी देखी जा रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि समय रहते चेतावनी दी गई थी।


रिपोर्ट: प्रदीप मिश्रा, संभलसंपादन: भारतवर्ष समाचार डेस्क

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page