top of page

संभल में ईद-उल-फितर पर दिखा भाईचारा, नमाजियों पर पुष्प वर्षा से दिया सौहार्द का संदेश

  • bharatvarshsamaach
  • 17 hours ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा

स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 21.03.2026



संभल में ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद और ईदगाह सहित जिले भर की मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।


इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खान ने अपने समर्थकों के साथ ईदगाह पहुंचकर नमाजियों पर पुष्प वर्षा की। बताया गया कि उन्होंने पहले प्रशासन से हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति न मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर यह पहल की।


फिरोज़ खान ने कहा कि यह कदम भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह ईद पर नमाजियों पर पुष्प वर्षा की गई है, उसी तरह नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा की जाएगी।


ईद के पर्व को लेकर पूरे जिले को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।


कुल मिलाकर संभल में ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।


बाइट – फिरोज़ खान, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा


प्रदीप मिश्रा, संभल


#Sambhal #Eid2026 #EidUlFitr #SambhalNews #UPNews BreakingNews BharatvarshSamachar EidNamaz JamaMasjid Eidgah FlowerShower SamajwadiParty FirozKhan CommunalHarmony Bhaichara Navratri UPPolice SecurityAlert FestivalNews IndiaNews


संपर्क: 9410001283

वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page