top of page

संभल में शांतिपूर्वक अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, कड़ी सुरक्षा में 735 स्थानों पर नमाज संपन्न

  • bharatvarshsamaach
  • 4 hours ago
  • 1 min read
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल

स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 13.03.2026


संभल जिले में अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिले भर में कुल 735 स्थानों पर नमाज अदा की गई, जहां प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।


19 सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए तैनात

अलविदा जुमा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।


जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अदा हुई नमाज

जामा मस्जिद संभल सहित जिले की अन्य मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे।


डीएम और एसपी रहे भ्रमणशील

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई शहर में लगातार भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।


बाइट:

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



Comments


Top Stories

bottom of page