top of page

संभल हिंसा में दरोगा की पिस्टल की मैगजीन और पुलिस सामग्री लूटने वाला उपद्रवी गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • Oct 18, 2025
  • 1 min read

संभल हिंसा में एक और उपद्रवी गिरफ्तार
संभल हिंसा में एक और उपद्रवी गिरफ्तार

रिपोर्टर : प्रदीप मिश्रा |

 स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश

 तारीख: 18 अक्टूबर 2025


संभल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर हमला कर सरकारी हथियारों की मैगजीन, टियर गैस सेल और कारतूस लूटने वाले एक नामजद उपद्रवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वसीम पुत्र नईम निवासी कोट गर्वी, कोतवाली संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वसीम हिंसा के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लगातार अभियान का परिणाम है।


पुलिस ने बताया कि संभल हिंसा प्रकरण में अब तक तीन हत्या के आरोपियों, तीन महिलाओं, एक मस्जिद सदर सहित कुल 102 उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है। वसीम की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या बढ़कर 103 हो गई है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया था और मौके से दरोगा की पिस्टल की मैगजीन, टियर गैस सेल और कारतूस लूट लिए थे। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना से जुड़े हर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


  ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

Comments


Top Stories

bottom of page