सपा के आरोप बेबुनियाद: एसआइआर प्रक्रिया को बीजेपी ने बताया पूरी तरह संवैधानिक
- bharatvarshsamaach
- Nov 30, 2025
- 2 min read
संवाददाता: मनोज कुमार
लोकेशन: मुरादाबाद
दिनांक: 30 नवम्बर 2025 |
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों के बादभारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने कड़ा रिएक्शन दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा का संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
एसआइआर प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया को लेकर सपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा—
एसआइआर का उद्देश्य मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाना है।
चुनाव सूची से उन नामों को हटाया जाएगा जो पलायन कर चुके हों,
जिनकी मृत्यु हो चुकी हो,
या जिनके नाम अवैध रूप से दर्ज हों।
साथ ही अपात्र नाम हटाकर पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में भी इसी प्रक्रिया पर विपक्ष ने हंगामा किया था, लेकिन फाइनल लिस्ट आने के बाद किसी दल ने आपत्ति तक नहीं दर्ज कराई।
बाबरी मस्जिद मामले पर दिया स्पष्ट जवाब
बाबरी मस्जिद संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा—
“सुप्रीम कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद यह तय हुआ कि वहां भगवान राम का जन्मस्थान है और उसी आधार पर मंदिर का निर्माण हुआ।”
‘जिहाद को बदनाम’ विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा—
बयान किस संदर्भ में दिया गया, यह स्पष्ट नहीं।
लेकिन ऐसी घटनाएं असहज माहौल पैदा करती हैं।
बीजेपी कभी ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती।
देश में संवैधानिक कानून लागू है और
जो भी ऐसे काम करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।
बाइट – चौधरी भूपेंद्र सिंह
प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (उत्तर प्रदेश)
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments