top of page

The Palms Golf Club में PALMS Audi Golf Challenge का भव्य आयोजन

  • bharatvarshsamaach
  • 13 hours ago
  • 2 min read

भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

स्थान: लखनऊ

दिनांक : 15 फरवरी 2026


दिनांक 15 फरवरी 2026 को द पाल्मस गोल्फ क्लब, लखनऊ में “PALMS Audi Golf Challenge” गोल्फ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ गोल्फर ए. एस. कपूर, आर. पी. शाही, Audi के प्रतिनिधि संदीप एवं डॉ. गार्गी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

Nearest to the Pin

इस श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रोहन बांबी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, आर. पी. शाही, हर्ष रस्तोगी, लोहितेश शरण, ब्रिगेडियर आर. के. श्रीवास्तव, मास्टर हरयश करण सिंह एवं अशोक बांबी शामिल रहे।


Straightest Drive

विजेता – ए. एस. कपूर (10 सेमी)


जूनियर वर्ग

विजेता – मास्टर हरयश करण सिंह

उपविजेता – मास्टर प्रथम शाही


वेटरन वर्ग

विजेता – वी. के. सिंह

उपविजेता – अशोक बांबी


ओपन वर्ग

विजेता – आईपीएस अशोक कुमार

उपविजेता – कर्नल एस. एम. भारती


अतिथियों ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और भी भव्य एवं उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का आश्वासन दिया।


सफल और यादगार रहा आयोजन

सौहार्दपूर्ण वातावरण, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट आयोजन के कारण PALMS Audi Golf Challenge प्रतियोगिता अत्यंत सफल एवं यादगार रही। इस आयोजन ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।


प्रबंधक – गोल्फ ऑपरेशन

The Palms Golf Club, लखनऊ


  ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page