top of page

UGC एक्ट 2026 लागू कराने की मांग: समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

  • bharatvarshsamaach
  • 3 minutes ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी

लोकेशन: झाँसी (उत्तर प्रदेश)

दिनांक : 09.03.2026


UGC बिल लागू कराने को लेकर समाजसेवियों ने सौंपा ज्ञापन

झांसी के टहरौली तहसील क्षेत्र से आए समाजसेवी युवाओं ने विश्वविद्यालयों में एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त कराने की मांग को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित किया गया।


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन

समाजसेवियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट टहरौली अक्षय दीपक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी एक्ट 2026 को हर हाल में लागू किया जाना चाहिए।


वरिष्ठ पत्रकार ने उठाई समानता की मांग

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बाबू सिंह यादव ने कहा कि यूजीसी कानून का कुछ वर्गों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जबकि गरीब, असहाय और वंचित वर्ग के लोगों को भी उच्च शिक्षा में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए इस कानून का लागू होना जरूरी है।


समाजसेवियों ने बताया जरूरी

समाजसेवी रवि गौतम ने कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कानून लागू होना बेहद आवश्यक है, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें और किसी प्रकार का शोषण न हो।


  ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page