top of page

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वीरेंद्र सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं, योग को बताया मानव कल्याण का साधन

  • bharatvarshsamaach
  • Jun 21
  • 1 min read
वीरेंद्र सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए।
वीरेंद्र सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए।

अमरोहा, 21 जून।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद अमरोहा में विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला मंत्री (भा.ज.पा.) वीरेंद्र सिंह सैनी ने समस्त देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


उन्होंने अपने संदेश में कहा:

"योग: कर्मसु कौशलम्। आप सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, योग दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर सभी को योग के प्रति जागरूक कर मानव कल्याण का श्रेष्ठ मार्ग प्रशस्त करें। करें योग, रहें निरोग!" 🧎‍♂️


उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति का भी मार्ग प्रशस्त करता है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए।


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं युवाओं ने भी अपने-अपने स्थानों पर योग अभ्यास कर इस दिवस को सार्थक बनाया।






Comments


Top Stories

bottom of page