top of page

ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3: शानदार प्रदर्शन के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन टीम बनी उपविजेता

  • bharatvarshsamaach
  • 5 hours ago
  • 2 min read
यूपी परिवहन टीम का शानदार प्रदर्शन, बनी उपविजेता
यूपी परिवहन टीम का शानदार प्रदर्शन, बनी उपविजेता


भारतवर्ष समाचार

रिपोर्टर: मनोज कुमार

दिनांक : 14.04.2026


ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया।


यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से 12 अप्रैल 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के 12

राज्यों—केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, बिहार, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की परिवहन विभाग की टीमों ने भाग लिया।


शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची टीम

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया और लीग मैच, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम को कड़ी टक्कर देने के बावजूद उत्तर प्रदेश की टीम उपविजेता रही।


टीम नेतृत्व और खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान उप परिवहन आयुक्त रामवृक्ष सोनकर रहे, जबकि उप कप्तान के रूप में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ संजय तिवारी ने जिम्मेदारी निभाई। टीम मैनेजर हरिओम और उप मैनेजर शिव शंकर सिंह रहे।


टीम के अन्य खिलाड़ियों में रविकांत यादव, रामबाबू, विकास कुमार, पवन सोनकर, कृष्ण कुमार, कौशल कुमार, अशोक कुमार, चरन सिंह, प्रमोद गौतम, देवेंद्र शुक्ला, अनुभव, शुभम मिश्रा और बृजेश शामिल रहे।


सम्मान और पुरस्कार

उपविजेता रही उत्तर प्रदेश टीम को ऑल इंडिया फेडरेशन, कर्नाटक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर संघ, कर्नाटक के परिवहन मंत्री और अन्य अधिकारियों द्वारा ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ के नाम से ₹70 हजार का चेक भी प्रदान किया गया।



भारतवर्ष समाचार

संपर्क: 9410001283

वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page