अमरोहा: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या के आरोप में परिजनों का हंगामा
- bharatvarshsamaach
- 2 hours ago
- 2 min read
रिपोर्ट: सुहैल अहमद
लोकेशन: अमरोहा
दिनांक : 04.04.2026
अमरोहा जनपद के थाना सैदनंगली क्षेत्र के पंडका गांव में एक 24 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
पंडका गांव निवासी काविन्द्र पुत्र कल्लू सिंह का शव गांव के पास स्थित आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
घर से बुलाकर ले जाने का आरोप
परिजनों के अनुसार काविन्द्र शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे घर पर था। आरोप है कि गांव के ही अरुण और अरविंद (पुत्र मेघराज सिंह) उसे किसी काम के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
शाम को मिला शव
काफी तलाश के बाद शुक्रवार शाम को काविन्द्र का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुकदमा दर्ज न होने पर हंगामा
शनिवार दोपहर तक मुकदमा दर्ज न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण शव को लेकर थाने पहुंच गए और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
स्थिति को संभालने के लिए क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
थाना प्रभारी विकास शेहरावत ने बताया कि मृतक के भाई परवीन्द्र की तहरीर पर आरोपी अरुण और अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
अधूरा रह गया सपना
मृतक काविन्द्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और इंटरमीडिएट के बाद यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बाइट:मृतक का भाई
⸻
भारतवर्ष समाचार
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments