अमरोहा में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
- bharatvarshsamaach
- 6 days ago
- 2 min read
रिपोर्ट: सुहैल अहमद
दिनांक : 23.05.2026
लोकेशन: अमरोहा उत्तर प्रदेश
अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खेत पर काम के दौरान शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार गांव आलमपुर कैंच में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चलने लगे।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उदित यादव, ललित, अभिषेक और कनक समेत अन्य लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर
मारपीट में सुरेन्द्र, मुखराम, ज्ञान सिंह और यशवीर समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यशवीर के सिर में धारदार हथियार लगने से गंभीर चोट आई है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
दबंगई का आरोप
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और अक्सर गांव में हेकड़ी दिखाकर विवाद करते रहते हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले को लेकर नौगावां सादात थाने में तहरीर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments