top of page

कानपुर देहात: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

  • bharatvarshsamaach
  • 4 days ago
  • 1 min read
मृतक:  इरफान
मृतक:  इरफान

रिपोर्टर: निहाल अवस्थी

लोकेशन: कानपुर देहात

दिनांक : 05.05.2026


कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 30 वर्षीय इरफान पुत्र रफीक के रूप में हुई है, जो रनियां खानपुर में वेल्डिंग का काम करता था।


कैसे हुई घटना

मृतक के भाई आजम के अनुसार, रविवार शाम इरफान काम से घर लौटा था। रात में वह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया, जहां उसने पंखे के कुंडे से बेडशीट के सहारे फांसी लगा ली।


परिवार में मचा कोहराम

इरफान की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले रहनुमा से हुई थी और उसकी एक साल की बेटी रहमत है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मां कुसमन और भाई आजम व आबिद का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। भाऊपुर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page