top of page

कानपुर: मंदिर का पता पूछकर महिला से झपटमारी, शातिर आरोपी गिरफ्तार

  • bharatvarshsamaach
  • 2 days ago
  • 2 min read

रिपोर्टर: निहाल अवस्थी

लोकेशन: कानपुर देहात

दिनांक : 27.05.2026


कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने हरदियानाला गांव में महिला से कान का बाला झपटने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया कान का बाला, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।


मंदिर का पता पूछकर की थी झपटमारी

पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को हरदियानाला गांव के बाहर उपले पाथ रही एक महिला से दो बाइक सवार युवकों ने रामजानकी मंदिर का पता पूछने के बहाने कान का बाला झपट लिया था। घटना के बाद पीड़िता के पुत्र आशीष की तहरीर पर थाना शिवली में मुकदमा दर्ज किया गया था।


मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शिवली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भेवान नहर पटरी मार्ग से आरोपी Ismail को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, एक पीली धातु का कान का बाला और 200 रुपये नकद बरामद किए गए।


फरार साथी की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राहुल पुत्र अतर सिंह निवासी ब्रह्मनगर कंजड़ डेरा थाना अकबरपुर का नाम भी बताया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी इस्माइल के खिलाफ कानपुर देहात, औरैया और जालौन में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



Comments


Top Stories

bottom of page