जालौन में दर्दनाक घटना: आर्थिक तंगी से परेशान दंपति ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम
- bharatvarshsamaach
- 7 hours ago
- 1 min read



रिपोर्टर: भीम राजावत
स्थान: जालौन
दिनांक : 05.05.2026
एक ही कमरे में मिला दंपति का शव
जालौन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गरीबी और घरेलू कलह से परेशान होकर एक दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन साल पहले की थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार, दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के चलते दोनों काफी समय से परेशान चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।
गांव में पसरा मातम
दंपति की अचानक हुई मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक साथ पति-पत्नी की अर्थियां उठने से माहौल बेहद गमगीन हो गया।
घटना स्थल
यह दर्दनाक घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के बिरिया खुर्द गांव की है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments