top of page

झाँसी : कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का विरोध

  • bharatvarshsamaach
  • Sep 2
  • 1 min read

 रिपोर्टर : मोहम्मद कलाम कुरैशी

 स्थान: झाँसी।

 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो


झाँसी में मंगलवार को सियासी संग्राम देखने को मिला। कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जिसका विरोध करने के लिए महिला मोर्चा सड़क पर उतर आई।


दोनों दलों में नोकझोंक

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमा हो गईं। स्थिति बिगड़ने लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर तीखी नोकझोंक हुई।हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।


पुलिस की मौजूदगी से टला बड़ा विवाद

स्थिति तनावपूर्ण होती देख शहर कोतवाल राजेश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी बहस हुई, लेकिन किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी से कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाई।


भाजपा की चेतावनी

भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


  ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page