top of page

झांसी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध तेज, बुंदेलखंड क्रांति दल ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

  • bharatvarshsamaach
  • 4 hours ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी

लोकेशन: झांसी

दिनांक : 16.04.2026


झांसी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध तेज होता नजर आ रहा है। बुंदेलखंड क्रांति दल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में विद्युत वितरण खंड–झांसी के चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर इस पर कड़ा विरोध जताया।


उपभोक्ता की सहमति जरूरी—संगठन

ज्ञापन के दौरान कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 और यूपीईआरसी के नियमों के अनुसार स्मार्ट या प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की स्वैच्छिक सहमति से ही लगाए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि झांसी में कई जगह उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं।


पोस्टपेड मीटर बहाल करने की मांग

संगठन ने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर बिना सहमति बदले गए हैं, उन्हें दोबारा पोस्टपेड मीटर की सुविधा दी जाए। साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय से SMS के माध्यम से बिल की सूचना देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।


आंदोलन की दी चेतावनी

बुंदेलखंड क्रांति दल ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो पूरे बुंदेलखंड में शांतिपूर्ण जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।


कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान मो. नईम मंसूरी, मो. अज्जू खान, अरविंद सिसोदिया, श्रीमती शारदा शर्मा, गुलाब सिंह चौहान, जगदीश विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, काली चरण श्रीवास, जमीन हुसैन और बृजकिशोर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page