झांसी: हीरामन धाम में फाग महोत्सव की धूम, फूलों की होली और फाग गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
- bharatvarshsamaach
- 3 days ago
- 2 min read


रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी
लोकेशन: झाँसी (उत्तर प्रदेश)
दिनांक : 08.03.2026
भक्ति और उल्लास के बीच हुआ फाग महोत्सव
झांसी में हीरामन धाम पर शिव संकल्प फाउंडेशन के तत्वाधान में फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे कार्यक्रम में भक्ति व हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।
फाग गीतों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। फाग गायन में रामायण, महाभारत और श्रीकृष्ण लीला से जुड़ी कथाओं का भी सुंदर वर्णन किया गया। पारंपरिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
फूलों की होली ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम की शुरुआत हीरामन देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में फाग गायन के बीच फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूलों की बौछार कर होली का आनंद लिया और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा।
परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास
मंदिर के पुजारी उदय नारायण भगत जी ने कहा कि फूलों की होली और फाग उत्सव जैसे धार्मिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर रामसेवक भगत, सुरेश भगत, अनिल वर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र खजुरिया, जयहिंद यादव, जगदीश कुशवाहा, जयराम यादव, मुन्ना यादव, गुलाब पाल, दयानंद प्रजापति, सेवक प्रजापति, गौरी प्रजापति, कोमल पाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org









Comments