प्रेम प्रसंग में खौफनाक वारदात: विरोध करने पर प्रेमी के भाई ने युवती को पेट्रोल डालकर जलाया
- bharatvarshsamaach
- 4 hours ago
- 1 min read
रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग
दिनांक : 26.04.2026
लोकेशन: बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध का विरोध करने पर प्रेमी के भाई ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
रिश्ता पक्का होने का किया था विरोध
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी आशीष ने युवती को फोन कर बताया था कि उसके घर वाले रिश्ता पक्का करने आ रहे हैं। जब लड़की पक्ष के लोग पहुंचे, तो युवती ने सामने ही इस रिश्ते का विरोध कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
गंभीर हालत में रेफर
बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्रेमी के भाई ने गुस्से में आकर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में शिकारपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
इलाके में सनसनी
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments