बिजनौर: नजीबाबाद में अवैध छापेमारी और उगाही करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा
- bharatvarshsamaach
- 6 days ago
- 1 min read
रिपोर्ट: शकील अहमद
स्थान: नजीबाबाद, बिजनौर
दिनांक : 23.05.2026
नजीबाबाद में होटलों में छापेमारी कर खुद को अधिकारी बताने और उगाही करने वाली कथित गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने होटल में हंगामे और मारपीट के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बिना अधिकार होटल में करते थे छापेमारी
आरोप है कि यह गैंग बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के होटल में पहुंचकर देह व्यापार के आरोप लगाती थी। इसके बाद होटल संचालकों और वहां मौजूद लोगों पर दबाव बनाकर उगाही की जाती थी।
बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य होटल में मौजूद महिला कस्टमर के वीडियो जबरन बनाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई।
कई होटल संचालकों से उगाही का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त गैंग नजीबाबाद के कई होटलों में इसी तरह छापेमारी कर चुकी है। होटल संचालकों से मोटी रकम वसूलने के आरोप भी सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह गैंग इससे पहले चांदपुर और नूरपुर क्षेत्र के होटलों में भी इसी तरह की कार्रवाई और उगाही कर चुकी है।
रोडवेज कर्मचारी से मारपीट का भी आरोप
कुछ दिन पहले इसी गैंग पर एक रोडवेज कर्मचारी को सड़क पर रोककर धमकाने और मारपीट करने का आरोप भी लगा था। उस घटना का वीडियो भी चर्चा में रहा था।
पुलिस जांच में जुटी
पूरा मामला नजीबाबाद के एक होटल से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments