बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, 27 मुकदमों वाला बदमाश अंसार घायल, 3 गिरफ्तार
- bharatvarshsamaach
- 22 hours ago
- 1 min read


रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग
दिनांक : 19.05.2026
लोकेशन: बुलंदशहर
बुलंदशहर में थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार
किया है। बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार चोरी के सामान की बरामदगी के दौरान आरोपी अंसार उर्फ भूरा ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान अंसार के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मौके से अवैध असलाह, कारतूस, सफेद और पीली धातु के आभूषण, नगद राशि और एक वाहन बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायल बदमाश अंसार उर्फ भूरा पर विभिन्न थानों में करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मामले में अंतरिक्ष जैन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments