बुलंदशहर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
- bharatvarshsamaach
- 3 days ago
- 1 min read

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग
दिनांक : 26.05.2026
लोकेशन: बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश
जनपद बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव असिफपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
4 साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी बेटी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व असिफपुर गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करता था।
10 लाख रुपये मांगने का आरोप
मृतका के पिता का कहना है कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये की मांग की थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह यह मांग पूरी नहीं कर सके। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
पुलिस हिरासत में आरोपी
परिजनों का कहना है कि मामले में एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में बताया जा रहा है, लेकिन बाकी आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org






Comments