top of page

बुलंदशहर में हाईवे किनारे महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

  • bharatvarshsamaach
  • 6 days ago
  • 1 min read

रिपोर्टर: विशाल कुमार गर्ग

दिनांक : 23.05.2026

लोकेशन: बुलंदशहर


बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक महिला का नग्न शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


कई दिन पुराना लग रहा शव

प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंका गया है।


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।


फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या, दुष्कर्म समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


पूरा मामला Jahangirabad कोतवाली क्षेत्र के गांव सलगवां के पास का बताया जा रहा है।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org




Comments


Top Stories

bottom of page